Advertisement
इंदौर में प्रेमी जोड़े ने प्राइम होटल में सुसाइड कर लिया। मामला भंवरकुआं इलाके का है। बताया जाता है कि दोनों दो दिन पहले होटल पर ठहरे थे। सोमवार दोपहर कमरे से बदबू आने लगी। कर्मचारियों ने मैनेजर को सूचना दी।दूसरी चाबी से लॉक खोल कर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका था। युवती का शव बेड पर पड़ा मिला। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि दोनों ने किस बात को लेकर सुसाइड किया पुलिस इसकी जांच कर रही है।भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि घटना रिंग रोड स्थित प्राइम होटल के रूम नंबर 306 की है। होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।मृतक राहुल वर्मा अमर पैलेस कॉलोनी का निवासी है।पुलिस की प्रांरभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच में आपसी संघर्ष जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक डिपार्टमेंट के अफसरों की जांच के अनुसार पहले नंदिनी की मौत हुई है। इसके बाद राहुल ने फांसी लगाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।पुलिस का कहना है दोनों एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस रिश्ते को लेकर दोनों के परिवार के लोग खुश नहीं थे इस वजह से परिवार से अलग रह रहे थे। हालांकि पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दी है। अभी किसी के बयान नहीं हो पाए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |