Advertisement
राजगढ़। जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पानी से भरे एक गड्ढे में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कुल्मी गांव के समीप पानी के एक गड्ढे में तीन युवकों के रविवार सुबह दिखाई दिए। आगरिया से गादिया जाने वाले रोड के किनारे स्थित इस गड्ढे में युवकों के शव पड़े होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गड्ढे में एक बाइक भी मिली है। ऐसे में पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों ही कोण से घटना की जांच कर रही है। फिलहाल युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और उनकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |