Advertisement
मुरैना। जिले के अंबाह कस्बा स्थित मिश्र नगर में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को भी चाकू मार लिया। जानकारी मिलने पर परिजन पहले अंबाह फिर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी हालात स्थिर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों में मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था।
बताया जाता है कि मिश्र नगर में करू कटारे के मकान में किराए से रहने वाली सुनीता कड़ेरे की उसके पति राजेश कड़ेरे ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद राजेश ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। शनिवार को दोपहर दोनों कमरे में लहुलुहान मिले। मकान मालिक व आसपास के लोगों ने उन्हें अंबाह अस्पताल भेजा, जहां से राजेश को मुरैना रैफर किया है। सुनीता कड़ेरे और राजेश कड़ेरे अपने दो बेटों वरम सिंह उर्फ छोटू और आदित्य कड़ेरे के साथ किराए पर रहते थे।
पता चला है कि शनिवार को दोपहर में करीब 2 बजे राजेश ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया, जिसके बाद छोटे बेटे आदित्य ने मकान मालिक को आवाज लगाई, जिसके बाद गेट अंदर से बंद होने पर गेट को तोड़कर खोला गया तो अंदर दंपती घायल मिले। दोनों को आस पास के लोग अंबाह सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया और पति को जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |