Advertisement
इंदौर। शहर में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण होने वाली समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर इंदौर ने शुक्रवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
इन्दौर में गुरुवार रात से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह 5 बजे से तो लगातार तेज बारिश हो रही है। बीते तीन घंटों में दो इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। तेज बारिश के कारण शहर में कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है। भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी ने सभी विद्यालयों में शुक्रवार 21 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर ने अपने आदेश में स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि चालू सीजन में अभी तक इंदौर में 13 इंच बारिश हो चुकी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |