Advertisement
उज्जैन। दूध खरीदने के बहाने आए दो बदमाश दूध डेरी पर संचालक महिला के गले से एक लाख रुपए कीमत की चेन छीनकर ले गए। घटना मंगलवार की है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए है। पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
उज्जैन में बदमाशों ने एक बार फिर महिला के गले से चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी रेन कोट पहनकर और दूसरे के कंधे पर बेग लटका हुआ दिखाई दे रहा है। थाना नानाखेड़ा क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी में राम मंदिर के पास श्रीराम मिल्क प्वाइंट दूध डेरी पर संचालक महिला बबीता पोरवाल बैठी हुई थी। दूध लेने के बहाने दो बदमाश उनके पास पहुंचे और 20 रुपए का दूध देने के लिए कहा।
महिला जैसे ही दूध नापने लगी,वैसे ही बदमाश ने अचानक झपट्टा मार दिया और करीब एक लाख रुपए कीमत की डेढ़ तोले की चेन बदमाश छीनकर ले गए। महिला ने बताया कि दो बदमाशों में से एक ने सफेद रेनकोट पहना हुआ था। दूसरे ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ।
नीले रंग का चौकड़ी का शर्ट पहन रखा था। उसकी पीठ पर बैग टांग रखा था। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी चेन छीनकर दोनों बिना नंबर की बाइक से महामृत्युंजय से काला पत्थर की ओर भाग गए। घटना के बाद का एक वीडियो सामने आया है,जिसमे दोनों बदमाश बाइक पर जाते नजर आ रहे है। नानाखेड़ा पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |