Advertisement
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बुधवार सुबह आठ अपचारी फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फरार बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है।
मामला समान थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे बाल संप्रेक्षण गृह से आठ बाल अपचारी छत के टावर पर गए और वहां से पीछे की ओर नीचे उतरे। इसके बाद आठों बाउंड्रीवॉल फांदकर फरार हो गए। जब काफी देर तक बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों को आठों बाल अपचारी दिखाई नहीं दिए तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की जानकारी ली। पुलिस फिलहाल फरार बाल अपचारियों की तलाश में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |