Advertisement
जबलपुर में दूसरे की रकम अपनी बता कर एक युवक पैसे लेकर फरार हो गया। दरअसल एक युवक निवाडगंज स्थित बाजार जा रहा था। इसी दौरान उसके बैग से 45 हजार गिर गए। जहां रास्ते से निकल रहे स्कूटर सवार युवक को पैसे डले हुए दिखाई दिए। जिसके बाद युवक अपने पैसे बताकर मौके से फरार हो गया। वहीं अब घटना का वीडियो सामने आया है।वीडियो में साफ तौर में दिखाई दे रहा है एक युवक के पैसे गिरने के बाद स्कूटर सवार युवक की नजर पैसे पर पड़ती है जिसके बाद युवक अपनी स्कूटर रोकता है। फिर पैसे को राहगीर से उठाने के लिए बोलता है। जहां राहगीर से पैसे लेकर स्कूटर सवार युवक फरार हो जाता है।अधारताल निवासी शिकायतकर्ता आदित्य शुक्ला के मुताबिक घर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन था। जिसको लेकर घर में बहुत सारे मेहमान आए हुए थे। घर से 5 सौ रूपए नोट के कुल 45 हजार रूपए लेकर निकले हुए थे। उन्हें मटर खरीदना था। जिसके बाद वह एक दुकान से सामान लेकर दूसरे दुकान पहुंचे। उसी दौरान पैसे गिर गए। जब दूसरी दुकान सब्जी लेने पहुंचे, तब नजर पैसों पर पड़ी। तब पैसे नहीं थे। जिसके बाद गुम हुए पैसों की तलाश की। लेकिन पैसे नहीं मिले।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |