Advertisement
कैचमेंट एरिया में लगातार तेज बारिश से भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ गया है। बुधवार को तालाब का जलस्तर 1661.80 फीट तक पहुंच गया। केरवा, कलियासोत और कोलार डैम में भी वॉटर लेवल बढ़ा है।बड़ा तालाब की पूर्ण जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है। इसके पूरा भरने के बाद भदभदा डैम के गेट खुलेंगे। यहां से पानी कलियासोत डैम में पहुंचेगा। सीहोर जिले में अच्छी बारिश होने से कोलांस नदी में 4 फीट तक पानी है। इस वजह से बड़ा तालाब में भी पानी का लेवल बढ़ रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |