Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों काे लेकर विपक्ष ने तैयारी तेज कर दी है। सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए कांग्रेस हर वर्ग को साधने की कोशिश में जुटी है। इसी क्रम में आदिवासी वाेटराें को लुभाने के लिए कांग्रेस आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकालने जा रही है।जिस पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है।
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के आदिवासी भाई-बहन कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता को अच्छी तरह जानते और समझते हैं। कांग्रेस ने कभी आदिवासियों का सम्मान रखा ही नहीं, आदिवासी भाई कांग्रेस की मानसिकता को जानते हैं। चुनाव के चलते कांग्रेस यात्रा निकाल रही है, पर हमारी सरकार लगातार आदिवासियों के बीच जा रही है गौरव दिवस मनाया, हबीबगंज स्टेशन का नाम बदला।
कमलनाथ पर बोला हमला
इस दौरान मंत्री मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ को दुबई जाना था, इसलिए विधानसभा का सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा दिया और कमलनाथ दुबई चले गए। कमलनाथ को विधानसभा से ज्यादा अपने बिजनेस की चिंता थी। कमलनाथ के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने 15 महीने में रोजगार नहीं दिया और बेरोजगारी पर ट्वीट कर रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |