Advertisement
गुना। परीक्षा देने भोपाल जा रहे छात्रों की कार रविवार तड़के गुना में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद इसमें आग लग गई। हादसे में चारों छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है।
हादसे में घायल हुए मुरैना के सबलगढ़ इलाके के रहने वाले नीतेश रावत ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ ग्रुप-डी का पेपर देने भोपाल जा रहे थे। रविवार तड़के 4 बजे गुना बाइपास पर अचानक उनकी कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में सभी को चोटें आई हैं। किसी तरह घायल छात्र कार से बाहर निकले, तभी कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |