Advertisement
दतिया। जिले के उन्नाव थाना क्षेत्र में दो बहनों का अपरहण कर एक साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार बदमाश स्कूल से लौट रही दो बहनों को उठा ले गए। बदमाशों ने 17 वर्षीय छोटी बहन से छेड़छाड़ की और 19 वर्षीय बड़ी बहन (19) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में घर जाकर बड़ी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाना घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें शुक्रवार दोपहर बाद स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान चार बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और डरा धमकार एक घर में ले गए, जहां उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग गए। दोनों बहनें घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की तो पुलिस मामले में रुचि नहीं ली। इसके बाद रात को घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपितों ध्रुव राय, अमन यादव, आदित्य यादव और विक्की साहू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार सुबह दो आरोपित ध्रुव राय और आदित्य यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दतिया जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि भांडेर एसडीओपी और महिला इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। अस्पताल में भर्ती छात्रा की भी निगरानी की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |