Advertisement
राजगढ़। करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ी में रहने वाले 30 वर्षीय युवक ने मंगलवार की रात अपने कमरे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत के अनुसार मंगलवार की रात ग्राम भाटखेड़ी निवासी सूरज (30) पुत्र मांगीलाल दुगारिया ने कमरे में म्याल से तौलिया का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक शराब पीने का आदी था साथ ही उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नहीं लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |