Advertisement
राजगढ़। खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़लीधाकड़ में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने स्वयं के खेत पर लगे इमली के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
थानाप्रभारी आदित्य सोनी के अनुसार सोमवार की रात ग्राम लसुड़लीधाकड़ निवासी नंदलाल (55)पुत्र केशरसिंह नागर ने स्वयं के खेत पर लगे इमली के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मृतक के बेटे गिरवर नागर की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |