Advertisement
सीधी पेशाब कांड के बाद प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से आदिवासी युवकों को पीटने का मामला सामने आया है.इस घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक दोनों को पाइप से पीटते दिख रहा है। मारपीट करने वाला युवक गालियां भी दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आदिवासी संगठन जयस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस घटना के बहाने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है।जयस के प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम बुंदेला ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे राऊ क्षेत्र की है। पीड़ित और उसका भाई दोनों नाबालिग हैं। वे धार जिले के नालछा के रहने वाले हैं। दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी सड़क पर बाइक फिसल गई और दोनों गिर गए।पीछे से आ रहे युवक ने उन्हें रास्ते से बाइक हटाने के लिए कहा और गाली देने लगा। युवक नशे में था। दोनों भाइयों ने गाली देने का विरोध किया तो विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी युवक सुमित चौधरी अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों को राऊ क्षेत्र में एक जगह ले गया। वहां दोनों को रातभर बंद रखा और जमकर पीटा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |