Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का मानसून और अंतिम सत्र मंगलवार, 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार शाम को मंत्रियों की बैठक लेकर उन्हें विधानसभा सत्र की तैयारियों की लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंतिम सत्र में सभी मंत्रीगण पूरी तैयारी के साथ सदन में आएं। तथ्य एवं तर्कपूर्ण ढंग से प्रश्नों के उत्तर दिए जाएं। प्रश्नों के उत्तर में राज्य शासन द्वारा की गई उपलब्धियों की जानकारी भी समाहित हो। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उत्तर ठीक ढंग से तैयार कर भेजें।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में सभी मंत्रीगण मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के जवाब भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ध्यानाकर्षण और संभावित प्रश्नों के उत्तरों की तैयारी भी पूरी रखें। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे। विभिन्न विभाग के अधिकारी वीसी से सम्मिलित हुए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |