Advertisement
अनूपपुर। जिले के थाना भलूमाड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शुक्रवार की रात एक हाईवा और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार की रात्रि 9.30 बजे के करीब हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में ग्राम पयारी के पास औद्योगिक इकाई कदम टोला में कोतमा तरफ से आ रहे हाईवा वाहन ने पयारी जा रहे सर्व शिक्षा में डीएसी पद पर कार्यरत शिक्षक बैजनाथ पनिका की कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और चालक शिक्षक कार में चिपक गये। मौंके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शिक्षक के शव को वाहन काट कर निकाला। वहीं घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लम्बा जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |