Advertisement
इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में गुरुवार शाम 13 साल की आदिवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। तीनों आरोपित वर्ग विशेष के हैं। पुलिस ने तीनों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह पुलिस ने एक आरोपित के घर को ढहा दिया।
टीआई अजय गुर्जर ने बताया कि इस आदिवासी लड़की के साथ रईस, अरमान उर्फ गट्टू और एक अन्य ने दोपहर बाद छत पर दुष्कर्म किया है। लड़की की मां घर से खेत पर चली थी। शाम को मां के आने पर बेटी ने उसे पूरी घटना बता दी।
इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। फिलहाल इलाके में फोर्स भी तैनात किया गया है। गट्टू के अलावा दो आरोपित नजदीक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद रात में ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह गट्टू का मकान ढहा दिया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |