Advertisement
अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा मस्जिद के बाहर नारेबाजी कर अशांति फैलाने की कोशिश का आरोप लगा है। बुधवार देर रात में युवकों ने मस्जिद पर पथराव कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद लोगों ने दो लोगों को मौके से पकड़ लिया था, लेकिन मौका देख दोनों भाग गए। इसके बाद रात में ही मुस्लिम समाज के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोतमा थाने का घेराव कर आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय फरमान अली पुत्र अरशद अली निवासी कोतमा ने बताया कि 10 दिनों से लहसुई गांव रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित मस्जिद के बाहर कुछ असमाजिक तत्वों ने मस्जिद के बाहर नारे लगाए। युवकों ने पथराव भी किया और मस्जिद के इमाम को जान से मारने की धमकी दी। यहां उपस्थित लोगों ने दो लोगों को पकड़ लिया। हांलाकि, वह भी भाग गए। पुलिस ने मनु सोनी पुत्र मदन लाल सोनी निवासी वार्ड 6 पुराना स्टेट बैंक के पीछे कोतमा और चन्दन रजक निवासी बस्ती कोतमा पर मामला दर्ज किया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी की कि गिरफ्तार नहीं होने पर थाने में धरना देंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |