Advertisement
दतिया। जिले के भाण्डेर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन जागे तो कमरे में बुजुर्ग का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि शुक्लहारी गांव निवासी 60 वर्षीय महिला राजकुमारी पत्नी ब्रजभान दिसोरिया ने शनिवार तड़के करीब पांच बजे अपने कच्चे घर की म्याल से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन जागे तब कमरे में महिला को फंदे पर लटकता देखा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भाण्डेर अस्पताल भेज दिया। महिला ने किस कारणों के चलते फांसी लगाई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |