Advertisement
ग्वालियर में सराफा शॉप पर ग्राहक बनकर आए दो ठगों ने एक सराफा कारोबारी को चकमा देकर दो तोला वजनी सोने के जेवर से भरा पैकेट चोरी कर ले गए। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के बजरंगगढ़ की पुलिया की है। घटना का पता शाम को चला जब हिसाब मिलाया तो एक पैकेट बालियों का गायब था। मामले का पता चलते ही पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के बजरंगगढ़ पुलिया के पास रहने वाला सोलन सोनी पुत्र अशोक सोनी एक सराफा कारोबारी है और उनकी सोहन ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। सोहन के साथ ही उसका साला कहैया सोनी भी उसके साथ शॉप पर बैठता है। 22 जून को सोहन को किसी काम से शहर से बाहर जाना था तो वह दुकान की जिम्मेदारी साले कंहैया को देकर गया था। सोहन के जाने के बाद दो युवक उसकी दुकान पर आए और चांदी की हाय मांगी। कुछ देर चांदी के जेवर देखने के बाद दो सौ रुपए में एक चांदी की हाय का सौदा करने के बाद दोनों युवकों ने सोने की बाली दिखाने को कहा और इसके बाद कई सेट बाली के निकलवा लिए। इसी बीच करीब बाइस ग्राम वजनी सोने की बाली का पैकेट दोनों युवकों ने चोरी कर लिया और कुछ देर देखने के बाद वहां से निकल गए।बीते रोज सोहन वापस लौटकर आया और जेवरों का हिसाब मिलाया तो पता चला कि एक सोने की बाली का पैकेट मिस मिला है। जब उसने पूछताछ की तो पता चला कि बाइस जून को दो युवक आए थे और चांदी की हाय ले गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |