Advertisement
रायपुर। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरुवार को रायपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा और मोहन मरकाम भी उनके साथ थे।
टीएस सिंहदेव ने उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा कि अब नए रूप में काम करने का अवसर मिला है। सभी को साथ लेकर चलना है। संगठन है, प्रदेश प्रभारी हैं, पार्टी के निर्देश हैं, उसका अनुपालन जरूरी है। एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस है, महिला कांग्रेस और अन्य संगठन का ढांचा है। कैबिनेट के साथी हैं, विधायक हैं, सबके साथ मिलकर जवाबदेही निभानी होगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |