Advertisement
उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षीरसागर स्टेडियम के पास रेडीमेड गारमेंट शॉप यंग बॉयज में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक चोर करीब 50 हजार रुपए के कपडे और 20 हजार केश चोरी कर ले गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।क्षीर सागर स्थित यांग बॉयज नामक रेडीमेड कपडे की दूकान पर एक युवक लगभग रात 3:30 बजे दुकान में घुसा। युवक ने गल्ले में रखे 20 हज़ार रुपये नगद लगभग 50 जोड़ी कपड़े चुरा ले गया चोर ने पहले टॉमी से दुकान के ताले चटकाए और सेंट्रल लॉक तोड़ा पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, वीडियो में चोर दुकान के अंदर गल्ले से पैसे निकालता हुआ और अपने नाप के कपड़े देखता है और उसके बाद कपड़ो को एक जगह जमा कर अपने साथ ले जाता है। दुकान संचालक रजत चावड़ा ने बताया कि रविवार रात को चोर ने अपने साइज के कपड़े निकालता हुआ दिखाई दे रहा है, अज्ञात चोर के सीने पर टैटू बना हुआ दिखाई दे रहा है। लगभग 4:00 बजे दुकान के सामने से पुलिस की गश्त हुई जिन्हें देखकर चोर क्षीरसागर मैदान के मुख्य गेट से मैदान में होता हुआ फरार हो गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |