Advertisement
इंदौर। शहर के तेजाजी नगर ब्रिज पर रविवार देर रात हुए एक हादसे में ड्रायवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मिनी लोडिंग गाड़ी एक ट्रक में पीछे से घुस गई थी। हादसे में मिनी लोडिंग का ड्रायवर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई।
तेजाजीनगर पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 3 बजे की है। बायपास के ब्रिज पर टाटा एस वाहन लेकर जा रहे मंसूर (36) पुत्र सरदार पटेल निवासी ग्राम धन्नड पीथमपुर हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि रात में आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद मंसूर की गाड़ी अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में मंसूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उसके रिश्तेदार युसुफ ने बताया कि वह निजी कंपनी का माल खाली करने भोपाल गया था। यहीं से वह रात में अपने घर पीथमपुर के लिये वापस आ रहा था। मंसूर के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा होने वाले ट्रक के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |