Advertisement
खंडवा के सालईढाणा गांव में शंकरलाल और उसकी पत्नी काली की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले आरोपी सुखलाल को पिपलोद पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। चार दिन से सुखलाल वन विभाग के जंगलों में छिपा बैठा है। पुलिस को उसकी लोकेशन भी मिली है। गुजरीखेड़ा के पास वन विभाग के जंगलों में वह देखा गया है। टीम वहां सिविल ड्रेस में उसे तलाशने पहुंची लेकिन वह तब तक नदारद हो गया।टीआई हरिसिंह रावत का कहना है सुखलाल जंगलों में कही छिपा है। इसीलिए वन विभाग के कर्मचारियों से भी मदद मांगी है। सिविल ड्रेस में भी पुलिस उसे तलाश कर रही है। वहीं जंगल से लगे गांवों में उसकी फोटो लोगों को शेअर की है। जिससे लोगों की नजर में यदि वह आ जाए तो पुलिस तक उसकी खबर मिल जाए। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया उससे जाहिर होता है कि आरोपी को पता था कि दंपती रात को खाना खाने के बाद खेत में सोते हैं। उसने बाकायदा रैकी कर रखी थी। इसीलिए हत्या की साजिश रची और फिर वारदात करने रात में बाइक से गांव पहुंचा था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |