Advertisement
जबलपुर में हिंदू धर्मसेना और चंडी वाहिनी ने मुस्लिम युवती से शादी करने वाले हिंदू युवाओं को 11 हजार रु. देने की बात कही है। यह भी कहा कि हिंदू युवक के दूसरे धर्म में शादी करने पर शादी का सारा खर्च भी धर्मसेना उठाएगी।हिंदू धर्मसेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा, यह अभियान लव जिहाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए शुरू किया गया है। पूरे देश में षड्यंत्र चल रहा है। मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर भागकर ले जाते हैं। फिर इनका धर्म परिवर्तन करवाते हैं। उनसे निकाह करते हैं। इससे देशभर में हिंदू लड़कियों की संख्या कम हो रही है। वैसे भी हिंदू समाज में लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या बहुत कम है।धर्मसेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा, 'जल्द ही पूरे प्रदेश में इस अभियान के बैनर - पोस्टर लगाए जाएंगे। हमारा उद्देश्य है मुस्लिम बेटियों को लेकर आओ, हिंदू बेटियों को बचाओ यानी बेटियां बढ़ाओ-बेटियां बचाओ।'
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |