Advertisement
राजगढ़। मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम आमल्याहाट में गुरुवार की रात एक घर से टाइल्स लगाने वाला राजस्थानी मिस्त्री दो हार, झुमके और एक लाख नकदी चोरी कर ले गया, जिसकी कीमत तीन लाख से अधिक बताई गई है। पुलिस ने शुक्रवार को फरियादी की रिपोर्ट पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया।
थानाप्रभारी जगदीश गोयल के अनुसार ग्राम आमल्याहाट निवासी प्रेमनारायण (50) पुत्र हजारीलाल दांगी ने बताया कि गुरुवार की रात घर में टाइल्स लगाने का काम करने वाला राजवीर मिस्त्री निवासी ग्राम रुपवास भरतपुरा जिला राजस्थान मौका पाकर घर में रखे दो हार, झुमके और एक लाख नकद चोरी कर ले गया, जिसकी कुल कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है।पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |