Advertisement
भिंड। जिले के ग्राम छैंकुरी में बुधवार की रात एक बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो दोनों अपनी चारपाई पर मृत पड़े थे। उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बताया जाता है कि मृतक दंपत्ति का बड़ा बेटा घर से गायब है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छैंकुरी निवासी हरज्ञान सिंह जाटव (65) और उनकी पत्नी रामश्री (55) बुधवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। गुरुवार सुबह दोनों के शव खून से लथपथ मिले। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर से की गई है। पुलिस ने दतिया से एफएसएल एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि मृतक दंपत्ति का बड़ा बेटा गायब है। प्रथम दृष्टया पुलिस का शक पुत्र पर ही है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भी मौके पर जाने के लिए रवाना हो गए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |