Advertisement
इंदौर। नगर के द्वारकापुरी इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कार से दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारकापुरी इलाके में रविवार देर रात किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से टक्कगर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस के पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की जांच में एक मृतक की पहचान राकेश के रूप में की गई है, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |