Advertisement
ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात गोली मारने से घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की गोली मारकर हत्या किसने की है, पुलिस चौबीस घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। हत्या का संदेह युवक का जिस युवती से प्रेम प्रसंग था उसके परिजनों पर ठहर रहा है। हालांकि युवती के परिजन भी अभी लापता हो गए हैं। पुलिस ने हत्या करने वालों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, श्रुति इन्क्लेव द्वारिका कॉलोनी निवासी यश (25 वर्ष) पुत्र रामवरन राठौर को बदमाशों ने उस समय गोलियां मार दी थीं जब वह जोशियान मौहल्ला छुट्टन की दुकान के पास से जा रहा था। हमलावरों ने यश के पेट में दो गोलियां मारी थीं। गंभीर रुप से घायल यश को परिजनों ने जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया। बताया गया है कि यश का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवती यश के साथ दो बार घर से भाग चुकी भी है। हालांंकि दोनों बार युवती वापस लौट आई थी। यश राठौर की गोली मारकर हत्या किसने की फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक के पिता रामवरन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |