Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर करनवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ढ़ाबा के सामने तेज रफ्तार आइशर ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत के अनुसार हाइवे-52 स्थित करनवास में राजा खटीक के ढ़ाबे के सामने हरी मिर्ची से भरे आइशर ट्रक क्रमांक यूपी 25 टीटी 7266 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हेमलता (45) पत्नी दयालसिंह यादव निवासी कोलूखेड़ी थाना कालीपीठ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका बेटा ओमप्रकाश यादव (23) साल गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद भोपाल रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि मां-बेटा ग्राम भीलवाड़िया में आयोजित यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे तभी करनवास में ढ़ाबा के सामने हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |