Advertisement
आगरमालवा। जिले के सुसनेर में शुक्रवार सुबह गुमटी में एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देखने के बाद आसपास अफरा तफरी मच गई और मौके पर भीड़ भी इक्ट्ठा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसनेर बस स्टेण्ड पर मांगलिक भवन के पास स्थित एक गुमटी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति जगदीश उर्फ जग्गा पुत्र राधेश्याम सेन निवासी सुसनेर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गुमटी में फांसी के फंदे में लटका मिला। मृतक के दोनों हाथ पीछे की और बंधे हुए थे। मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |