Advertisement
राजगढ़। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ियाहाट में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार दोपहर कमरे में पंखे के कुंदे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
थानाप्रभारी राकेश दामले के अनुसार ग्राम कड़ियाहाट निवासी सुरेश (30) पुत्र बाबूलाल मीना ने कमरे में पंखे के कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि चार-पांच दिन पहले उसकी पत्नी मायके गई थी और वह उसे घर बुलाने की जिद्द कर रहा था साथ ही वह घटना के दौरान शराब के नशे में था। पुलिस ने प्रकरण में मर्ग कायम कर विवेचना शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |