Advertisement
मुरैना। पोरसा थाना क्षेत्र के धरमगढ़ रोड पर ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पोरसा तहसील के अंतर्गत आने वाले खुशहाल का पुरा गाँव निवासी 19 वर्षीय रोहित पुत्र सूरजभान सिंह भदौरिया गुरुवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर गाँव से किसी काम से पोरसा बाजार आया था। काम पूरा होने के बाद रोहित वापस अपने गाँव जा रहा था, तभी धर्मगढ़ रोड पर एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से चलाते हुए रोहित की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जब परिजनों को पता चला तो मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पोरसा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज जारी है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |