Advertisement
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को बचा लिया गया है। महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।
जानकारी अनुसार घटना धार जिले के बाग क्षेत्र में आने वाले खंडलाई गांव की है। यहां बुधवार सुबह एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। घटना के बाद ग्रामीण भी कुएं कूदे और महिला को बचा लिया, लेकिन उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता लगा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |