Advertisement
राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र में ग्राम कुलीखेड़ा जोड़ के समीप मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वहीं उसके पति और बेटे को गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और ट्रक चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
थानाप्रभारी प्रभात गौड़ के अनुसार मंगलवार रात ग्राम कुलीखेड़ा जोड़ के समीप सरपंच के घर के सामने तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक आरजे 30 जीए 5268 के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुनीताबाई (28) पत्नी हेमराज वर्मा निवासी सोनखेड़ा हालमुकाम जालमपुरा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसके पति हेमराज और बेटे को गंभीर चोटें लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हेमराज की रिपोर्ट पर ट्रक चालक जितेन्द्र पुत्र बालसिंह राजपूत निवासी सोनखेड़ाकला के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |