Advertisement
जबलपुर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई.महिला की मौत पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने रविवार रात गढा थाने का घेराव कर दिया। महिला की शुक्रवार को मौत हो गई थी। हिंदू संगठनों और परिजन का आरोप है कि मुस्लिम युवक महिला को तीन साल से साथ रखे हुए था। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया, तो उसने उसे इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। शिकायत के बाद गढ़ा थाने की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।महिला शहर के गढ़ा इलाके में तीन साल से किराए का मकान लेकर रह रही थी। सिवनी जिले के लखनादौन में रहने वाले बंटू खान से उसका प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि महिला और बंटू में विवाद हुआ। आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर हालत में मकान मालिक ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया।विहिप के जिला मंत्री राजेश पटेल का कहना है कि परिजन जब शिकायत करने गढ़ा थाने पहुंचे, तो पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। रविवार रात जब बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने गढ़ा थाना घेरा, तब पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को हिरासत में लिया। विहिप कार्यकर्ताओं की मांग है कि आरोपी पर हत्या के अलावा लव जिहाद का भी केस दर्ज किया जाना चाहिए।विहिप और बजरंग दल के आरोप पर गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी का कहना है कि महिला की मौत के बाद से ही मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। पुलिस को जानकारी नहीं थी कि महिला जिसके साथ रह रही थी, वह अन्य समुदाय का है। परिजन ने भी इसकी जानकारी नहीं दी थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |