Advertisement
राजगढ़। बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कंडाराकोठरी में चालर माता मंदिर के पीछे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
थानाप्रभारी संदीप मीना के अनुसार बीती रात चालर माता मंदिर के समीप ग्राम कंडाराकोठरी निवासी नारायणसिंह (50) पुत्र गंगाराम वर्मा मृतअवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि व्यक्ति की मौत संभवतः अधिक शराब पीने से या जहरीले पदार्थ के सेवन से होना प्रतीत होती है। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मृतक के भाई मनोहर की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |