Advertisement
गुना। जिले के चांचौड़ा में एक 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के विरोध में गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। लोगों की मांग है कि घटना के आरोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चाचौड़ा के बीनागंज तिराहे पर लोग शुक्रवार सुबह 11 बजे धरना देकर बैठ गए। प्रदर्शन में शामिल होने आई महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं। कुछ ही देर में यहां ट्रैफिक जाम हो गया और रोड के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुरुवार देर रात ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, लेकिन लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची गुरुवार शाम को कोचिंग के लिए निकली थी। रास्ते में एक आश्रम के सामने उससे गंदी हरकत की गई। प्रसाद देने के बहाने छेड़खानी की गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |