Advertisement
इटारसी में 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का जान-पहचान वाला है। करीब एक साल तक आरोपी पीड़िता को धमकी देकर उसका दैहिक शोषण करता रहा। करीब 3, 4 बार आरोपी ने पीड़िता का रेप किया। 2 दिन पहले आरोपी ने पीड़िता से किसी बात पर मारपीट की। पिटाई की जानकारी परिजन को मिली। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के द्वारा किए रेप की बात कहीं। गुरुवार रात को पीड़िता ने परिजन के साथ इटारसी थाने पहुंचकर शिकायत की। इटारसी के भाट मोहल्ला निवासी साजन भाट के खिलाफ पुलिस ने रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। अपराध दर्ज की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया।इटारसी टीआई आरएस चौहान के मुताबिक 17 साल की किशोरी शहर के एक इलाके की रहने वाली है। आरोपी के घर उसका आना जाना रहता था। पिछले एक साल पहले आरोपी ने पीड़िता से जबरदस्ती दुष्कर्म किया। फिर उसे धमकी दी कि किसी को ये बताया तो जान से खत्म कर दूँगा। आरोपी साजन भाट के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश कर जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |