Advertisement
जबलपुर। गुंडों, माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कुख्यात सटोरिये दिलीप खत्री के मकान के अवैध हिस्से पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जबलपुर के कुख्यात सटोरिया दिलीप खत्री के घर पर गुरुवार को प्रशासन का बुल्डोजर चला। गुरुवार सुबह जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम दिलीप खत्री के मकान पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान का एक हिस्सा तोड़ दिया। सटोरिया दिलीप खत्री ने मकान को 20 फीट तक अवैध रूप से आगे बढ़ा रखा था। उसके मकान के ऊपर की मंजिल पर एक फिटनेस सेंटर भी था। खत्री लंबे समय से फरार है, जिसके खिलाफ शहर के कई थानों में दर्जनों अपराध दर्ज हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |