Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पिपलौदी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
एएसआई गुलाबसिंह के अनुसार सोमवार रात पिपलौदी रोड़ स्थित ग्राम पिपलिया जोड़ के समीप पिकअप वाहन क्रमांक आरजे 17 जीबी 0480 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बजेसिंह (22) पुत्र राधेश्याम तंवर निवासी हिनौती थाना कालीपीठ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं ओमप्रकाश (28)पुत्र कनीराम तंवर निवासी माचलपुर थाना राजगढ़ गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बताया गया है कि दोनों युवक बाइक से रिश्तेदारी में पिपलिया गांव जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |