Advertisement
बालाघाट जिले में ऑनलाइन फ्राॅड करने वाले काफी शातिर बदमाश को रीवा के बिछिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मामले में गिरफ्तार झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड थाना अंतर्गत रामपुर निवासी 22 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।आरोपी प्रधुम्न कुमार पिता कार्तिक मंडल को बालाघाट की कोतवाली पुलिस रीवा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। उसने पूछताछ में 4 अप्रैल 2023 को संजय बालाघाट के संजय पिता मेघराज बिसेन से जियो कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर केवायसी अपडेट के नाम से 29 मार्च को दोपहर ऑनलाइन धोखाधड़ी की। पीड़ित संजय के खाते से 40 हजार 206 रुपए निकाल लिए। आरोपी ने यह वारदात स्वीकार की है। इसके अलावा वारासिवनी क्षेत्र के किसी व्यक्ति से की गई लगभग डेढ़ लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की बात भी कबूल की है।कोतवाली थाना प्रभारी कमलसिंह गेहलोत ने बताया कि आरोपी के पास से मोबाइल, एक्सल सीट सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। धोखाधड़ी से ऑनलाइन निकाली गई राशि की जब्त की जाना है। पूछताछ में इसके एक साथी राहुल यादव के बारे में भी जानकारी मिली है। जिसने प्रधुम्न को ऑनलाइन धोखाधड़ी में ट्रेंड किया था। जिसके खाते में पैसे गए थे। उसकी भी गिरफ्तारी के टीम रवाना की जाएगी।थाना प्रभारी कमलसिंह गेहलोत ने बताया कि संजय बिसेन के साथ हुए फ्राड के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधुम्न ने ऑनलाईन फ्राड से खाते से राशि तो निकाली लेकिन वह किसी और के खाते में जमा हुई थी। पुलिस अब इसके सहारे मास्टमाइंड और गैंग तक पहुंचने में लगी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |