Advertisement
पन्ना। जिले में देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोल्ही मुड़िया में शनिवार की रात एक युवक ने जन्मदिन मना रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पन्ना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, देवेंद्रनगर में रहने वाले नरेंद्र सिंह (37) अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार की रात अपने गांव गोल्ही मुड़िया आए हुए थे। जन्मदिन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद नरेंद्र सिंह अपने भाई देवेंद्र सिंह (40) के साथ घर के बाहर दरवाजे पर जाकर बैठ गए। इस दौरान उनका भतीजा वहां आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई, जिससे नरेंद्र सिंह और बबलू सिंह की गोलियां लगने से मौत हो गई, जबकि एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा उपरांत शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। फायरिंग और हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |