Advertisement
छेड़छाड़ से सम्बंधित मामला इंदौर से सामने आया है.जहां खुडैल के बिहाड़िया में भी छेड़छाड़ रोकने के दौरान तीन युवकों ने निजी कंपनी में जाॅब करने वाले एक व्यक्ति पर चाकू से लगातार आधा दर्जन वार कर दिए। हमले में घायल को रात में एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल लेकर आया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। खुडैल पुलिस के मुताबिक घटना बिहाडिया ग्राम की है। यहां रहने वाले रामेश्वर पुत्र शेरू वर्मा को उपचार के लिए शुक्रवार देर रात एमवाय अस्पताल लेकर आया गया था। रामेश्वर पर आरोपियों ने करीब आधा दर्जन से अधिक चाकू के वार किए थे। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि घर के पास ही रहने वाले तीन लड़के उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। रामेश्वर ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने पहले उनकी बहन से विवाद किया। इसके बाद रामेश्वर को पकड़कर मारपीट करने लगे। तभी आरोपियों ने रामेश्वर पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उनके दोनों पैरो और पीठ पर चाकू से वार किए गए। रात में एम्बुलेंस से उसे उपचार के लिए एमवाय में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही आरोपी इलाके में रहने आए थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |