Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में ग्राम मउ जोड़ स्थित गुर्जर ढ़ाबा के सामने तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
थानाप्रभारी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित मउ जोड़ के समीप गुर्जर ढ़ाबा के सामने तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नंदराम (45) पुत्र गजराज भिलाला और मनोहर (25) पुत्र जगन्नाथ भिलाला निवासी बूडलाय थाना सलसलाई की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार में सवार कुलजीत सहित एक अन्य युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |