Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम पीपलबेआश्रम के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे-52 पर ग्राम पीपलबेआश्रम के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गोपाल (50) पुत्र नारायणसिंह परमार निवासी बरग्या थाना करनवास की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवे किनारे पड़े व्यक्ति के शव को सीएचएमओ ने स्वयं के वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जो भोपाल से लौटकर जिला मुख्यालय राजगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने मौके से फरार वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |