Advertisement
खेत में काम कर रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। मामला दतिया के गांव गड़ी का है। गोली युवक के हाथ पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। ये घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की बताई गई है।बताया जा रहा है कि गड़ी गांव निवासी उदयभान सिंह पिता राजेन्द्र सिंह रावत खेतों में काम कर रहा था। कुछ बदमाश वहां आए और युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल ले गए।गोराघाट थाना पुलिस ने मुताबिक घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |