Advertisement
उज्जैन। शहर के श्रद्धालु सप्ताह में एक दिन भगवान महाकाल की भस्म आरती के निशुल्क दर्शन कर सकेंगे। क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकार कर लिया है। जल्द ही निशुल्क भस्म आरती सुविधा शुरू करने की तारीख, सप्ताह का दिन तथा श्रद्धालुओं की संख्या तय हो सकती है।
दरअसल, सांसद अनिल फिरोजिया ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को सप्ताह में एक दिन उज्जैन के श्रद्धालुओं को निश्शुल्क भस्म आरती दर्शन कराने का कहा था। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शहरवासी भगवान महाकाल के निश्शुल्क दर्शन की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सप्ताह में एक दिन शहर की जनता को निशुल्क भस्म आरती दर्शन कराने का प्रस्ताव दिया गया। मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद सांसद ने कलेक्टर को इसकी जानकारी दी। मामले में कलेक्टर ने कहा कि जुलाई माह से निशुल्क सुविधा की शुरुआत कर दी जाएगी। वर्तमान में भस्म आरती दर्शन के लिए 200 रुपये शुल्क देना होता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |