Advertisement
खरगोन में खेत में पति-पत्नी की कीटनाशक पीने के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना टांडाबरुड़ थाना क्षेत्र के मोमीनपुरा गांव में शुक्रवार शाम की है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।थाना प्रभारी गीता सोलंकी ने बताया कि मोमीनपुरा गांव में पति-पत्नी रहते थे यहां मजदूरी करते थे। पति सुनील 23 और पत्नी सीमा 22 साल का खेत में काम के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ने कीटनाशक पी लिया।उन्होंने बताया कि सुनील ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ा दिया और सीमा की मौत अस्पताल में हुई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। बताया गया कि सुनील की शादी 2 साल पहले डाबरिया निवासी सीमा से हुई थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |