Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में मिडवे होटल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और ट्रक चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी गुलाबसिंह के अनुसार बीती रात हाइवे-52 स्थित मिडवे होटल के सामने तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एचआर 47 ई 8568 ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गोविंद (20) पुत्र प्रेमसिंह तंवर निवासी सांगी थाना राजगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई जगदीश तंवर की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |